नारी शक्ति वंदन अधिनियम का सभी राजनीतिक दल करें समर्थन : गीता कोड़ा
भाजपा की उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विपक्ष से आग्रह किया है। यह अधिनियम 16-18 अप्रैल को संसद में पेश किया जाएगा, जिससे महिलाओं को 33% राजनीतिक आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का योगदान 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में महत्वपूर्ण होगा।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए संसद का विशेष सत्र 16, 17 एवं 18 अप्रैल को दिल्ली में होने जा रहा है। विपक्ष के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह है कि वे इस अधिनियम का समर्थन करें, ताकि वर्ष 2029 में देश निर्माण में और 2047 के विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने में महिलाओं को भी अपनी उचित भागीदारी निभाने का मौका मिले। गीता कोड़ा रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रही थी। इस दौरान उन्होंने एक नंबर 9667173333 भी जारी किया, जिस पर लोग मिस्ड कॉल कर इस अधिनियम को अपना समर्थन दे सकेंगे।
प्रेसवार्ता में आरती कुजूर, सीमा सिंह, शोभा यादव, नेहा सिंह, पायल सोनी भी मौजूद थीं।महिलाएं सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि सारथी बन रहींगीता कोड़ा ने कहा कि वर्ष 2047 में आजादी के 100 वर्ष के उपलक्ष्य पर विकसित भारत का जो लक्ष्य रखा गया है, वह बिना महिलाओं के सहयोग और योगदान के संभव नहीं है। अब महिलाएं सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि सारथी बन रही हैं। महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में 33% आरक्षण देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से नारियों को सम्मान एवं उन्हें नेतृत्व का अवसर देने का काम किया है। महिलाएं विधानसभा से लेकर सांसदी तक राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान निभाने का काम करेंगी। भाजपा और प्रधानमंत्री हमेशा महिला सशक्तिकरण के रहे हैं पक्षधरगीता कोड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भी नारी के सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण के पक्षधर रहे हैं। पिछले एक दशक में महिलाओं के हितार्थ कई ऐसी योजनाएं लाई गईं, जो महिलाओं को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हुई हैं। 33 करोड़ महिलाओं का बैंक खाता खोलना, 69% महिलाओं को मुद्रा योजना से ऋण मिलना, उज्ज्वला योजना में 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देना, पीएम आवास में 74% से ज्यादा स्वामित्व महिलाओं को मिलना प्रमुख है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


