Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGayatri Shakti Peeth Committee Meeting Restructuring and New Appointments

तमाड़ गायत्री शक्ति पीठ ट्रस्ट के पुनर्गठन के लिए विमर्श

गायत्री शक्ति पीठ समिति की बैठक सुखराम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का उद्देश्य गायत्री शक्ति पीठ ट्रस्ट समिति का पुनर्गठन था। नए ट्रस्टी और सदस्यों का चयन किया गया, जिसमें सुखराम सिंह मुंडा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 12 Oct 2025 08:39 PM
share Share
Follow Us on
तमाड़ गायत्री शक्ति पीठ ट्रस्ट के पुनर्गठन के लिए विमर्श

तमाड़, प्रतिनिधि। गायत्री शक्ति पीठ समिति के सदस्यों की बैठक सुखराम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में की गई। बैठक गायत्री शक्ति पीठ ट्रस्ट समिति के पुनर्गठन के लिए बुलाई गई थी। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ की गई। इसमें मुख्य ट्रस्टी के रूप में सुखराम सिंह मुंडा, सहायक के रूप में अजीत कुमार अधिकारी और सदस्य के रूप में डॉ रूपा रानी, परिमल अधिकारी, शंकर कुमार सोनी, दिनेश प्रसाद नायक, महेंद्र नाथ महतो आदि का चयन किया गया। इसकी घोषणा उप-जोन समन्वयक दयाशंकर पंडित ने की। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और महामृत्युंजय मंत्र के साथ किया गया। कार्यक्रम में अशोक कुमार शाह (सदस्य, वेदमाता गायत्री ट्रस्ट, रांची), मनोज कुमार राय (मुख्य प्रबंधक, गायत्री परिवार), अनिल कुमार (जिला उप-समन्वयक), गणेश प्रसाद भगत (जिला समन्वयक, खूंटी) के साथ ही गायत्री परिवार से जुड़े कई सदस्य, जैसे अशोक पंडा, अनिमा मल्लिक, नंदा नायक, सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।