आईएसएम चौक के पास खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

Apr 06, 2026 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में आईएसएम चौक के पास नाली निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस का रिसाव हुआ। स्थानीय लोगों ने काम रोकने की मांग की और प्रशासन को सूचना दी। गेल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन को दुरुस्त किया और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

आईएसएम चौक के पास खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

रांची, वरीय संवाददाता। आईएसएम चौक के पास सोमवार को नाली निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान गेल की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल काम रोकने की मांग की और प्रशासन को सूचना दी। गैस रिसाव के कारण कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि, सूचना मिलते ही गेल की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन को शीघ्र ही दुरुस्त कर दिया। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।