Ranchi News: अशोक नगर में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव 14 से
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची में गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति द्वारा 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे, जैसे कलश यात्रा, रुद्राभिषेक, और भस्म आरती। महोत्सव का समापन हवन और भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ होगा।

Ranchi News: रांची। गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति की ओर से अशोक नगर रोड नंबर पांच स्थित गोपाल मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति के पांचवें वर्ष के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी राजू सिंह ने दी। कार्यक्रम के तहत 14 सितंबर को कलश यात्रा व पंडाल उद्घाटन, 15 को रुद्राभिषेक तथा 16 सितंबर को महाआरती का आयोजन होगा। 17 को उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती की जाएगी। अंतिम दिन 18 सितंबर को हवन, विशेष महाप्रसाद और भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा।
आयोजन को लेकर बैठक में अमित मिश्रा, पंकज कुमार, मुकेश सिंह और विकास चौबे उपस्थित थे।


