Ranchi News: अशोक नगर में आयोजित होगा 5 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: रांची में गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति द्वारा 14 से 18 सितंबर तक गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिमा स्थापना, रुद्राभिषेक, भजन संध्या, महाआरती, और विसर्जन शोभायात्रा जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया है।

Ranchi News: अशोक नगर में आयोजित होगा 5 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव

Ranchi News: रांची। गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति, अशोक नगर द्वारा 14 से 18 सितंबर तक गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार, 14 की सुबह 10 बजे प्रतिमा स्थापना, शाम 6 बजे पूजा और रात 7 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण होगा। 15 को रुद्राभिषेक और भजन संध्या, जबकि 16 को महाआरती व महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। 17 को उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भोले बाबा का शृंगार होगा। अंतिम दिन 18 सितंबर को विशेष महाप्रसाद वितरण के बाद शाम 4 बजे विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में समिति के संयोजक पंकज कुमार, अध्यक्ष राजू सिंह, महासचिव अमित मिश्रा सहित अन्य सदस्य जुटे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: अशोक नगर में आयोजित होगा 5 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव