Ranchi News: पूजा पंडालों में राजस्थानी और महाराष्ट्रीयन शैली में विराजमान होंगे बप्पा
Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता। शहर के विभिन्न इलाकों में गणेश पूजा की तैयारियां अंतिम चरण

Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।
शहर के विभिन्न इलाकों में गणेश पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 14 सितंबर को अलग-अलग पूजा पंडालों में गणपति बप्पा विभिन्न आकृतियों और शैलियों में विराजेंगे। कहीं बप्पा राजस्थानी अंदाज में तो कहीं महाराष्ट्रीयन शैली में नजर आएंगे। समय कम होने के कारण मूर्तिकार दिन-रात मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं, पंडाल तैयार करने वाले कलाकार भी पंडालों को सजावट को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। बाजारों में भी विभिन्न राज्यों से छोटे से लेकर बड़ी मूर्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कोलकाता और मुबंई से आई बप्पा की सजावजट वाली मूर्ति ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनीं हुई है।
पूजा पंडालों की संख्या में वृद्धि
पिछले वर्ष की अपेक्षा पूजा पंडालों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसवजह से मूर्तियों के डिमांड भी बाजारों में बढ़े हुए हैं। सभी पूजा समिति के सदस्य अपने पंडालों में बप्पा की मूर्ति को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहें हैं। मूर्तिकार अजय पाल ने बताया की मंहगाई बढ़ने की वजह से मूर्तियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है,लेकिन श्रद्धालुओं के अंदर अपनी मूर्ति को लेकर किसी प्रकार की कटौती नहीं हुई है। वहीं,मूर्तियों के दामों में शत-प्रतिशत की वृद्धि हुई है। क्योंकि मूर्ति बनाने में प्रयोग होने वाले सभी सामानों के दामों में भी तेजी से वृद्धि हुई है। कलर, रस्सी , कलाकार और मिट्टी तक के दामों में कहीं 100 और 200 तक की वृद्धि हुई है। जिसवजह से मूर्ति के दाम भी बाजार में इस वर्ष बढ़े हुए है।
विभिन्न आकार और डिजाइन वाली मूर्तियां
कहीं ऊंट तो बसहा बैल पर भी विराजेंगे बप्पा। राजधानी के विभिन्न गणेश पूजा समिति की ओर से एक से बढ़कर मूतियों की डिमांड हैं। कहीं गणपति बप्पा ऊंट पर सवार हो राजस्थानी लुक में नजर आएंगे तो कहीं पर बसहा बैल पर शंकर भगवान के प्रारूप में दिखेंगे। बाल रूप में गणेश की प्रतिमा लोगों को खूब लुभा रही हैं। तो कहीं डमरू और पिछे भगवान शिव के साथ बप्पा का संबंध दर्शया गया हैं। कहीं पर शेर के भव्य सिंहासन पर भी विराजेंगे बप्पा। पारंपरिक से लेकर दिव्य और सनातन शैली के रूप में बप्पा की प्रतिमा नजर आएंगी। पूजा समितियां अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग आकार और डिजाइन वाली प्रतिमाएं बनवा रहीं हैं।
बाजारों में मूर्तियों की वैरायटी
बाजारों में छोटी से लेकर पंद्रह से बीस फीट तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। जिसप्रकार से मूर्ति की आकृतियों और सजावट में वृद्धि होती है, उसी प्रकार से दामों में भी बढ़ोतरी होगी। मुबंई और कोलकता से आई बप्पा की मूर्तियों में अलग-अलग प्रकार की सजावट देखने को मिल रही हैं। आकर्षक मोतियों के मालों और मुकुट से सजे बप्पा लोगों को खूब लुभा रहें है। सजावट वाली मूर्तियां दो सौ से लेकर पांच हजार रूप तक में उपलब्ध है.

