Ranchi News: काम के बाद सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल करना होगा : एसडीओ
Ranchi News: रांची में गेल के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पाइपलाइन और अन्य निर्माण कार्यों के बाद सड़क को पहले जैसी स्थिति में बहाल करें। सदर एसडीओ कुमार रजत ने बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और समय पर परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया। सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। गेल की ओर से सड़क पर किए जा रहे पाइपलाइन और अन्य कार्यों के बाद सड़क को हर हाल में पूर्व स्थिति में बहाल करना होगा। काम के दौरान उचित बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था भी अनिवार्य होगी। सदर एसडीओ कुमार रजत ने गुरुवार को गेल के अधिकारियों और संबंधित संवेदकों के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य पूरा होने के बाद खोदे गए गड्ढों को भरकर सड़क को समतल और पूरी तरह आवागमन योग्य बनाया जाए। उन्होंने परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और आम लोगों की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
एसडीओ ने कार्यस्थल पर उचित बैरिकेडिंग और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर काम के दौरान वाहनों और पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए। सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो और दुर्घटना की आशंका को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने पाइपलाइन या अन्य निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढों को काम पूरा होने के बाद अनिवार्य रूप से भरने और सड़क को समतल कर आवागमन योग्य बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के कारण आम लोगों को लंबे समय तक आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। सड़क की गुणवत्ता और उसकी पूर्व स्थिति बहाल करने की जिम्मेदारी संबंधित संवेदक की होगी।


