Ranchi News: रेन्डो गांव में फलदार पौध लगाए गए
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची में 20 अगस्त को कांग्रेस और लायन्स क्लब की ओर से पतरातू रिंग रोड के पास रेंडो गांव में फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए पौधों की देखरेख करने के लिए प्रेरित करेगा।

Ranchi News: रांची। रांची महानगर कांग्रेस एवं लायन्स क्लब ऑफ रांची सिटी की ओर से 20 अगस्त को पतरातू रिंग रोड के पास रेंडो गांव में फलदार पौधरोपण किया जाएगा। ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़े होने तक पौधों की देखरेख का आह्वान किया जाएगा। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुण चावला, शांति खलखो, लायन्स क्लब की चंदा कुमारी, बिंदू सिंह, उमा सिंह, सबिता कुमार, दीपा वात्स्यन, आशा सिंह, रंजीता सिंह, सुनीता भारती, रीना पॉल समेत अन्य तैयारी में जुटे हुए हैं।


