Ranchi News: जेडए रॉयल इंस्टीट्यूशन में आज लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीRanchi News: ओरमांझी में फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग और जेडए रॉयल ग्रुप द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मेदांता अस्पताल सहित कई अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। इसके साथ ही निशुल्क दवाएं और रक्त परीक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा। डॉ. शाहीन कौशल ने सभी को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग और जेडए रॉयल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जेडए रॉयल इंस्टीट्यूशन परिसर में एकदिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। शिविर में मेदांता अस्पताल समेत कई प्रतिष्ठित अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा विभिन्न प्रकार की रक्त जांच भी की जाएगी। फ्लोरेंस ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. शाहीन कौशल ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।


