Free Medical Camp Organized by Bengali Youth Forum in Ranchi बंगाली युवा मंच ने लगाया चिकित्सा शिविर, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFree Medical Camp Organized by Bengali Youth Forum in Ranchi

बंगाली युवा मंच ने लगाया चिकित्सा शिविर

रांची में बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सहयोग से हुए इस शिविर में लगभग 70 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। डॉ शंकर नाथ ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 10 Aug 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
बंगाली युवा मंच ने लगाया चिकित्सा शिविर

रांची, विशेष संवाददाता। बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से देशप्रिय क्लब एंड लाइब्रेरी परिसर में रविवार को चिकित्सा शिविर लगा। भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सहयोग से लगे शिविर की शुरुआत दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में लगभग 70 लोगों ने ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, बॉडी चेकअप और ईसीजी का जांच कराई। डॉ शंकर नाथ ने शिविर में आए लोगों को चिकित्सकीय सलाह दी। मौके पर मंच के संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य, अध्यक्ष सिद्धार्थ घोष, देशप्रिय क्लब के अध्यक्ष डॉ कमल बोस, सचिव प्रणब चौधरी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।