श्री सर्वेश्वरी समूह ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
Mar 01, 2026 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के रातू स्थित टिकरा टोली में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा सह दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अघोरेश्वर भगवान राम और बाबा गुरुपद संभव राम की पूजा से हुई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मुफ्त दवाइयाँ प्रदान कीं।

रांची। रातू स्थित टिकरा टोली में रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा सह दवा वितरण शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर भगवान राम और बाबा गुरुपद संभव राम के पूजन से हुआ। डॉ. एसएन सिन्हा और डॉ. रंजन नारायण सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाइयां प्रदान कीं। इस सेवा कार्य में धर्मेंद्र कुमार सिंह और जितनंदन महतो सहित समूह के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



