एसएस मेमोरियल कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
रांची के एसएस मेमोरियल कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए और स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

रांची, विशेष संवाददाता। एसएस मेमोरियल कॉलेज में बुधवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्राध्यापकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। चिकित्सकों की टीम ने ब्लड प्रेशर, मधुमेह, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, वजन मापन और प्रारंभिक हृदय जांच की। आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किए। साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक है। आयोजन पल्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की ओर से सीएसआर के तहत हुआ।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ विवेक, मो शमीमुल्लाह, सिस्टर रोली व सिस्टर ज्योत्सना उपस्थित थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


