नौकरी का झांसा देकर युवक से 3.50 लाख की ठगी

नौकरी का झांसा देकर युवक से 3.50 लाख की ठगी

संक्षेप:

रांची में हिनू के गोविंद सिंह को स्कील इंडिया के तहत नौकरी का झांसा देकर 3.50 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपियों ने साक्षात्कार के बाद पैसे मांगे और ज्वाइनिंग लेटर दिया। गोविंद जब छुट्टी से लौटे, तो कार्यालय बंद मिला और सभी आरोपी फरार थे। उन्होंने डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Nov 13, 2025 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची। हिनू के रहने वाले गोविंद सिंह को स्कील इंडिया के तहत नौकरी का झांसा देकर उनसे 3.50 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। आरोप गोपाल, रंजित कुमार, अरविंद कुमार, विकास कुमार और अरविंद कुमार पर लगा है। इस संबंध में गोविंद सिंह ने सभी के विरुद्ध डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गोविंद ने पुलिस को बताया कि हिनू स्थित कृषि विकास शिल्पा केंद्र में उन्हें साक्षात्कार के लिए फरवरी में बुलाया गया। साक्षात्कार होने के बाद उनके परिजन से 3.50 लाख रुपए मांगी गई। आरोपियों ने राशि भी उनसे ली। ज्वाइनिंग लेटर दिया और दो महीने तक काम कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी बीच वह दो दिन की छुट्टी पर गए। वापस लौटने पर कार्यालय में ताला लगा हुआ था और सभी आरोपी फरार थे। संपर्क करने पर कुछ दिन टाल-मटोल किया। फिर राशि देने से न सिर्फ इंकार कर दिया।