इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 14.20 लाख ठगी के आरोप में केस
रांची में इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 14.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रंजन कुमार ने प्रतीक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रतीक ने 17.20 लाख रुपये लेकर काम अधूरा छोड़ दिया और अतिरिक्त पैसे भी लिए। अन्य पीड़ितों ने भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

रांची, प्रमुख संवाददाता। इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 14.20 लाख रुपये की ठगी का मामला रांची में सामने आया है। थड़पखना निवासी रंजन कुमार ने अरगोड़ा थाना में प्रतीक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अरगोड़ा मार्ग में ऑफिस सेटअप व इंटीरियर कार्य के लिए प्रतीक को 17.20 लाख रुपये दिए थे, जो खुद को एमएस क्लेवर नोक्स रियलिटी का संचालक बताता है। उसने 30 मार्च तक काम पूरा करने का वादा किया था। लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया और अतिरिक्त पैसे भी लेता रहा। संदेह होने पर सोशल मीडिया से पता चला कि आरोपी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।
पूर्व कर्मचारी नैना खानागवाल और एक अन्य पीड़िता पल्लवी ने भी पैसे लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


