Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFraud Allegations Namkum Company Accuses Patna Firm of 26 5 Lakh Scam
नामकुम की कंपनी ने पटना की फर्म पर ₹26.5 लाख की धोखाधड़ी का केस किया

नामकुम की कंपनी ने पटना की फर्म पर ₹26.5 लाख की धोखाधड़ी का केस किया

संक्षेप:

नामकुम की बाई फॉर अर्न रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक सरफराज अहमद अंसारी ने पटना की मेसर्स टटपार इम्पोर्ट एक्सपोर्ट कंपनी पर 26.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कंपनी ने 1.83 करोड़ रुपये में चीनी खरीदी, लेकिन केवल 1.54 करोड़ रुपये की सप्लाई की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Dec 05, 2025 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

नामकुम, संवाददाता। नामकुम स्थित बाई फॉर अर्न रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक सरफराज अहमद अंसारी ने पटना की मेसर्स टटपार इम्पोर्ट एक्सपोर्ट कंपनी के प्रोपराइटर कुमारी प्रतिमा सिन्हा और अवी राज पर साढ़े 26 लाख रुपये की बकाया राशि की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरफराज ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनकी कंपनी खुले बाजार में चीनी की खरीद-बिक्री का काम करती है। उनकी कंपनी ने पटना की मेसर्स टटपार इम्पोर्ट एक्सपोर्ट को वर्ष 2024 (अप्रैल से मई 2024 के बीच) चीनी की खरीदारी के लिए एक करोड़ 83 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन पटना की कंपनी ने केवल एक करोड़ 54 लाख रुपये की चीनी की सप्लाई की। वहीं दबाव बनाने पर कंपनी ने केवल तीन लाख रुपये वापस किए। इसके बाद बार-बार मांगने पर भी कंपनी ने पैसा नहीं लौटाया। प्रबंधक ने बताया कि अधिवक्ता के माध्यम से लीगल नोटिस भेजने पर भी आरोपी कंपनी ने नोटिस नहीं लिया। जब शिकायतकर्ता कंपनी के पते पर गए तो उनका कार्यालय बंद था। इस संबंध में नामकुम थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि कंपनी के दिए गए आवेदन पर पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर जी है।