
एक कंपनी के तीन कर्मियों पर 7.17 लाख धोखाधड़ी का आरोप, केस
रांची में महिंद्रा फाइनेंस के कर्मचारियों पर एक युवक ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित संजय सिंह ने पंडरा ओपी में सौरभ पांडेय, दिनेश कुमार और रविकांत दीक्षित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिना अनुमति के कस्टमर एग्रीमेंट कराया और उनसे पैसे जमा कराए।
रांची, प्रमुख संवाददाता। महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर एक युवक ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। पंडरा निवासी पीड़ित संजय सिंह ने सौरभ पांडेय, दिनेश कुमार और रविकांत दीक्षित के खिलाफ पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित के अनुसार, एक गाड़ी के लिए दिनांक 30 अप्रैल को महिंद्रा फाइनेंस के कर्मचारी बताकर सौरभ पांडेय एवं दिनेश कुमार नामक व्यक्तियों ने बिना कंपनी की अनुमति के उनसे कस्टमर एग्रीमेंट कराया। इस एग्रीमेंट के आधार पर संजय सिंह द्वारा कंपनी के खाते में एक लाख पांच हजार रुपए जमा किया। इसके बाद जब सेटलमेंट की बात हुई, तो महिंद्रा फाइनेंस के एक अन्य कर्मचारी रविकांत दीक्षित से 7.17 लाख रुपए में समझौता तय हुआ।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


