युवती से काम कराकर 2.12 लाख की धोखाधड़ी

Apr 07, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में, नेहा अग्रवाल ने अभिषेक सिन्हा पर 2.12 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। नेहा का कहना है कि अभिषेक ने उन्हें विश्वास में लेकर 1.54 लाख रुपए कर्ज लिया और बकाया वेतन नहीं दिया। उन्होंने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि आरोपी उन्हें केस उठाने की धमकी दे रहा है।

युवती से काम कराकर 2.12 लाख की धोखाधड़ी

रांची। हटिया सिंह मोड़ निवासी नेहा अग्रवाल ने अभिषेक सिन्हा नामक युवक पर 2.12 लाख रुपए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। नेहा ने अभिषेक के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नेहा का आरोप है कि वह एक रियल इस्टेट में काम करती थी। ढाई माह काम करने के बाद उन्हें अभिषेक द्वारा वेतन नहीं दिया गया। उन्हें विश्वास में लेकर उनसे 1.54 लाख रुपए कर्ज ले लिया। यह कर्ज 2025 में लिया था। लेकिन, अब तक न तो बकाया वेतन दिया और न ही कर्ज के रूप में लिया हुआ पैसा ही वापस किया। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

इसके बाद आरोपी केस उठाने की लगातार धमकी भी दे रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।