ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को किया सम्मानित

नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को किया सम्मानित

मजदूर दिवस पर राची नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को महाबीर चौक लोअर हटिया, में अंजनी कंस्ट्रक्शन बिल्डर एंड डेवलपर और भोजपुरी युवा विकास मंच की ओर से शनिवार को सम्मानित किया। सेवा भावना से...

नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को किया सम्मानित
रांची । प्रमुख संवाददाताSat, 02 May 2020 12:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मजदूर दिवस पर राची नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को महाबीर चौक लोअर हटिया, में अंजनी कंस्ट्रक्शन बिल्डर एंड डेवलपर और भोजपुरी युवा विकास मंच की ओर से शनिवार को सम्मानित किया। सेवा भावना से कार्य करने वाले इन दैनिक कर्मचारियों की मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें गुलाब का फूल देकर आभार प्रकट किया गया। कर्मचारियों को भोजन का पैकेट, राशन, बिस्किट, फ्रूटी,आदि कई जरूरत की सामग्री दी गई। साथ ही, स्थानीय लोगों ने अपनी छतों से ताली बजाकर व फुल बरसाकर नगर निगम के कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर अंजनी कंस्ट्रक्शन बिल्डर एंड डेवलपर के निदेशक अनुज वर्मा, भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, धर्मेंद्र गिरी, अमन समेत अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें