Ranchi News: चान्हो में दो बाइकों की टक्कर में चार घायल
Ranchi News: चान्हो। बीजूपाड़ा में गुरुवार की शाम दो बाइक के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से स

Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। बीजूपाड़ा में गुरुवार शाम दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कोको नवाटोली निवासी 32 वर्षीय जतरू उरांव, पिता चरवा उरांव, 30 वर्षीय सुनील उरांव, पिता बलदेव उरांव, पश्चिम बंगाल निवासी 32 वर्षीय अजीम मोमीन और 40 वर्षीय मो. जहूर मोमीन के रूप में हुई है। अजीम मोमीन और मो. जहूर मोमीन फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार लोग तेज गति से आ रहे थे। आइसक्रीम फैक्ट्री के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूसरी बाइक से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सड़क पर गिर गईं। हादसा इतना जोरदार था कि एक बाइक फोरलेन सड़क के दूसरी ओर तक जा पहुंची। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया।


