सड़क हादसे में चार घायल, एक की हालत गंभीर
सड़क हादसे में चार घायल, एक की हालत गंभीर बाइक-स्कूटी की टक्कर, सभी रिम्स रेफर

मांडर, प्रतिनिधि। रांची–मेदिनीनगर मुख्य पथ पर चील टोली, मांडर के पास मंगलवार शाम बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार चान्हो थाना क्षेत्र के करकट निवासी 25 वर्षीय आशीष मुंडा और 29 वर्षीय राहुल कुमार साही शामिल हैं। वहीं स्कूटी सवार हाजी चौक, रातू निवासी 34 वर्षीय महफूज आलम और 45 वर्षीय सिकंदर आजम भी हादसे में घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।
घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


