विकास योजनाओं का शिलान्यास
चान्हो में बलसोकरा और हुरहुरी में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य सोमवार को शिलान्यास किया गया। यह कदम ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और लोगों को नजदीक में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। स्थानीय लोगों को छोटे-मोटे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

चान्हो,प्रतिनिधि। प्रखंड के बलसोकरा और हुरहुरी में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को कृषि व पशुपालन मंत्री के निर्देश पर किया गया। शिलान्यास कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो इस्तियाक ने किया। मौके पर मो. इस्तियाक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना और लोगों को नजदीक में ही इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से स्थानीय लोगों को छोटे-मोटे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। वही जिप सदस्य आदिल ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र के शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। मौके पर मुखिया झामको मुंडा, तज्जमुल हुसैन, बिरसा उरांव, रहमतुल्लाह अंसारी, पंकज उरांव, लखन मिंज, करमचंद उरांव, इकरामुल अंसारी, लईक अहमद और अब्दुल बारीक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


