एडरमहातू विद्यालय में चबूतरा निर्माण का शिलान्यास
सोनाहातू के तेलवाडीह पंचायत में राजकीयकृत मध्य विद्यालय एडरमहातू में चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास मुखिया सरिता देवी ने किया। यह कार्य 15वीं वित्त आयोग की राशि से होगा। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और स्कूल के शिक्षक-छात्र उपस्थित थे। चबूतरा बनने से विद्यालय में कार्यक्रम आयोजन और बैठने की सुविधा बेहतर होगी।

सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय एडरमहातू परिसर में चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने किया। यह निर्माण कार्य 15वीं वित्त आयोग की राशि से कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि फणी भूषण सिंह मुंडा, उपमुखिया प्रतिनिधि अर्जून सेठ, राजेश कुमार महतो, दलेल चंद्र महतो, कैलाश महतो, विद्यासागर कोईरी, चंद्र मोहन पातर, मनोरंजन हजाम, गोवर्धन सेठ सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने कहा कि चबूतरा बनने से विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजन और बैठने की सुविधा बेहतर होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


