Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFoundation Laid for Three Development Projects in Pithoria by Rajya Sabha MP Dr Pradeep Verma

पिठोरिया में तीन योजनाओं का शिलान्यास

पिठोरिया में मंगलवार को राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा के कोष से तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण और किसान उच्च विद्यालय में गार्ड हाउस का निर्माण शामिल है। भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 7 Oct 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
पिठोरिया में तीन योजनाओं का शिलान्यास

कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया में मंगलवार को राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा के कोष से तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज और मंडल भाजपा अध्यक्ष गोपाल महतो ने शिलान्यास किया। जिन योजनाओं की आधारशिला रखी गई है उनमें पिठोरिया के महाराणा प्रताप चौक स्थित संतोष कुशवाहा के घर से जोड़ा तालाब तक पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण। अरविंद महतो के घर से विवेकानंद केशरी के घर तक पेवर ब्लॉक से सड़क निर्माण। किसान उच्च विद्यालय में गार्ड हाउस का निर्माण शामिल है। मौके पर जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कहा कि गांवों की मूलभूत समस्याओं का निवारण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

मौके पर अभिषेक कुमार, सुखदेव साहू, अनिल केशरी, विकास मुंडा, जगरनाथ मिश्र, श्रवण गोप और मुन्नी मुंडा आदि मौजूद थे।