बुढ़ाबेहरा में दो आंगनबाड़ी भवनों का शिलान्यास
बुढ़ाबेहरा गांव में दो नए आंगनबाड़ी भवनों का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक और पूर्व मुखिया रेखा देवी ने भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की। नए भवनों से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं मजबूत होंगी।

सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के नागेडीह पंचायत अंतर्गत बुढ़ाबेहरा गांव के माझटोला एवं बेलटोला में दो नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक तथा पूर्व प्रमुख सह नागेडीह पंचायत मुखिया रेखा देवी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने कहा कि नए भवन बनने से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भवन में बच्चों के लिए खेलने की समुचित जगह, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा पोषण युक्त भोजन तैयार करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूती मिलेगी। प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। नए भवन से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान समरा बेदिया, पंचानन बेदिया, पूर्व मुखिया डबलु महली, श्रीधर महतो, त्रिलोचन महतो, सुभाष महतो, हुकुम नाथ महतो, सेविका पद्मावती देवी, विराजमणि देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



