Ranchi News: रातू रोड में लेबर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची में शनिवार को वार्ड-30 के तहत लेबर शेड के निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलखो और अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहे। लेबर शेड से श्रमिकों को बैठने और ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान मिलेगा, जिससे उन्हें धूप और बारिश से सुरक्षा मिलेगी।

Ranchi News: रांची। रातू रोड स्थित प्रसार भारती के पास शनिवार को वार्ड-30 में लेबर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद सोनी देवी मौजूद रहीं। लेबर शेड के निर्माण से क्षेत्र में काम की तलाश में आने वाले श्रमिकों को बैठने और ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। इससे श्रमिकों को धूप और बारिश से बचाव के साथ जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

