जाहेरडीह में स्नान घाट निर्माण का शिलान्यास
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
जामुदाग पंचायत के जाहेरडीह गांव में आड़बांधा तालाब पर स्नान घाट का शिलान्यास हुआ। पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू ने 15वें वित्त आयोग मद से 2.49 लाख रुपये की लागत से घाट निर्माण की घोषणा की। यह ग्रामीणों की पुरानी मांग थी, जिससे उन्हें सुविधा मिलेगी।

सोनाहातू, प्रतिनिधि। जामुदाग पंचायत के जाहेरडीह गांव स्थित आड़बांधा तालाब में शुक्रवार को स्नान घाट निर्माण का शिलान्यास पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू ने किया। 15वें वित्त आयोग मद से 2.49 लाख रुपये की लागत से घाट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर निमाई महतो, रतनलाल महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


