ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीहरमू में अष्टभुजी दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस मना

हरमू में अष्टभुजी दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस मना

रांची। हरमू रोड स्थित पिंजरापोल अष्टभुजी दुर्गा मंदिर का दूसरा स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांच बजे मां भवानी के स्नान के साथ हुआ। इसके बाद नवग्रह पूजन, दिवस...

हरमू में अष्टभुजी दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस मना
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 01 Jul 2020 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

हरमू रोड स्थित पिंजरापोल अष्टभुजी दुर्गा मंदिर का दूसरा स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांच बजे मां भवानी के स्नान के साथ हुआ। इसके बाद नवग्रह पूजन, दिवस पूजन, शतचंडी पाठ के अनुष्ठान विधिपूर्वक पुजारी संजय-मनीष मिश्रा ने संपन्न कराए। दोपहर एक बजे से महादेव बाबा भोलेनाथ का मंत्रोच्चारण के साथ महारुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। पुजारियों के मंत्रोच्चारण से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। अनुष्ठान में मुख्य यजमान के तौर पर शैलजा नरेश शामिल हुए। इस अवसर पर मां भवानी को छप्पन भोग का महा प्रसाद चढ़ाया गया। तत्पश्चात संध्या में माता की महाआरती की गई। शाम को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुछ मां भवानी के भक्तों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सतीश सिंह, विक्की शर्मा, दीपू ओझा, मोनू भदानी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें