ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपूर्व केंद्रीय मंत्री भीष्म नारायण सिंह का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री भीष्म नारायण सिंह का निधन

पूर्व राज्यपाल और एकीकृत बिहार के मंत्री रह चुके भीष्म नारायण सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। नई दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने दोपहर बाद अंतिम सांस ली।...

पूर्व केंद्रीय मंत्री भीष्म नारायण सिंह का निधन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 01 Aug 2018 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व राज्यपाल और एकीकृत बिहार के मंत्री रह चुके भीष्म नारायण सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। नई दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने दोपहर बाद अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे पलामू में शोक की लहर फैल गई।

भीष्म नारायण सिंह पिछले दो महीने से बीमार थे। उनके पुत्र उमाशंकर सिंह उर्फ भरत बाबू ने बताया कि दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोदी रोड श्मशान घाट में गुरुवार को किया जाएगा।

मूल रूप से पलामू जिले के उदयगढ़ के निवासी भीष्म नारायण सिंह जीवन भर कांग्रेस से जुड़े रहे। उनका जन्म 13 जुलाई 1933 को एक किसान परिवार में हुआ था। वह पहली बार 1967 में विधायक बने। वे एकीकृत बिहार में शिक्षा, खनन एवं भूतत्व, खाद्य आपूर्ति और वाणिज्य मंत्री रहे। वह 1976 में राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने केंद्र में संसदीय कार्य, आवास, श्रम, खाद्य व नागरिक आपूर्ति और संचार मंत्री के रूप में काम किया। वर्ष 1984 में उन्हें असम और मेघालय का राज्यपाल बनाया गया। बाद में वे सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के राज्यपाल भी बनाए गए। भीष्म नारायण सिंह ने करीब चार दशक तक राजनीति में सक्रिय भूमिका निभायी। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके थे। उन्हें 2009 में रूसी परिसंघ का सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर आफ फ्रेंडशिप अवार्ड प्रदान किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें