यौन शोषण के आरोपी पूर्व प्राचार्य एमके सिन्हा जेल में रहते कर रहे ट्रायल फेस
रांची में पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा के खिलाफ यौन शोषण का मामला चल रहा है। अब तक 12 गवाहों की गवाही हुई है। पीड़िता ने उच्च न्यायालय में आरोपी की जमानत रद्द करने की याचिका दी थी। आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया और जेल भेज दिया गया। मामला 2022 में दर्ज किया गया था।

रांची, संवाददाता। प्रतिष्ठित स्कूल के पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा से जुड़े तीन साल पुराने यौन शोषण के मामले में अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार नंबर-2 की अदालत में सुनवाई जारी है। मामले में अभियोजन की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया जा रहा है। अब तक मामले में 12 गवाहों को प्रस्तुत किया है। गवाही बंद होते ही आरोपी का बयान दर्ज किया जाएगा। आरोपी न्यायिक हिरासत में रहते हुए ट्रायल फेस कर रहा है। मिली जमानत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित शिक्षिका झारखंड हाईकोर्ट पहुंची। हाईकोर्ट ने आरोपी को मिली जमानत को रद्द करते हुए ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया।
उसने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जहां से उन्हें राहत नहीं मिली। आरोपी ने बीते नवंबर महीने में अदालत में सरेंडर किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में निर्धारित तारीख को आरोपी को वीसी से अदालत में पेश किया जाता है। बता दें कि पीड़िता ने घटना को लेकर अरगोड़ा थाना में मई 2022 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन्हें 30 मई 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब छह जेल काटने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। तीन साल तक जमानत पर रहे। जमानत का दुरुपयोग मामले में हाईकोर्ट ने पीड़िता की याचिका को स्वीकार करते हुए पिछले साल आरोपी की जमानत को रद्द कर दी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


