Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFormer PM Dr Manmohan Singh Passes Away A Great Economist and Leader Lost
भारत ने एक महान अर्थशास्त्री खो दिया : राजेंद्र प्रसाद
रांची। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर मूलवासी सदान मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान अर्थशास्त्री और राजनेता को खो दिया है, जो...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 Dec 2024 07:24 PM

रांची। पूर्व प्रधानमंत्री अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान अर्थशास्त्री और राजनेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना बहुत मुश्किल है। प्रसाद ने कहा कि जब देश आर्थिक संकट से गुजर रहा था, उस समय डॉ मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए इस संकट से भारत को निजात दिलाई थी। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।