Ranchi News: पूर्व मुखिया के निधन पर शोक
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: एदलहातु ग्राम निवासी चंडी चरण सिंह मुंडा का निधन गुरुवार शाम 5:30 बजे हुआ। वे लंबे समय से बीमार थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। उनके योगदान से पंचायत का विकास हुआ। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह होगा।

Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। एदलहातु ग्राम निवासी और मधुकामा पंचायत के पूर्व मुखिया चंडी चरण सिंह मुंडा का गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि चंडी चरण सिंह मुंडा लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे थे। मुखिया रहते हुए पंचायत के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी और मिलनसार जनप्रतिनिधि को खो दिया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह किया जाएगा।


