पूर्व मंत्री ने रखी विकास योजनाओं की नींव

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने मांडर प्रखंड में विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें सरना और मसना स्थल की घेराबंदी, सरवा नाला और झीझरी पंचायत में चेक डैम का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएँ ग्रामीणों को जल संरक्षण और धार्मिक स्थलों के संरक्षण में मदद करेंगी।

पूर्व मंत्री ने रखी विकास योजनाओं की नींव

मांडर, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने शनिवार को मांडर प्रखंड के विभिन्न गांवों में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कैम्बो में सरना स्थल और मसना स्थल की घेराबंदी निर्माण कार्य के साथ-साथ सरवा नाला में एकल चेक डैम तथा झीझरी पंचायत के चौरा टोली नाला में एकल चेक डैम निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर जल संरक्षण और धार्मिक स्थलों के संरक्षण में मदद मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों और संवेदकों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।