Former CM Champai Soren Criticizes Jharkhand s Poor Health System झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल स्थिति में : चंपाई सोरेन, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFormer CM Champai Soren Criticizes Jharkhand s Poor Health System

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल स्थिति में : चंपाई सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की खराबी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक, उचित जांच और दवाइयों की कमी है। मरीजों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 7 Sep 2025 08:26 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल स्थिति में : चंपाई सोरेन

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को बयान जारी कर आरोप लगाया है कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। उनके अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो दूर, सदर अस्पतालों और एमजीएम व एसएनएमएमसी जैसे मेडिकल कॉलेजों में भी जांच और दवाइयों की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। अधिकांश अस्पताल मरीजों को इलाज देने के बजाय रेफर करने तक सीमित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जिला और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की स्थिति सुधारी जाए तो रांची स्थित रिम्स पर दबाव स्वतः कम हो सकता है। हाल ही में रिम्स की एक डॉक्टर कैंटीन की चाय पीने के बाद बीमार हो गई थीं, जिससे व्यवस्था की विडंबना साफ झलकती है।

संताल परगना से खाट पर ले जाए जा रहे मरीजों के वीडियो आए दिन वायरल होते हैं। दवाइयों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की खबरें लगातार सुर्खियां बनती हैं, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो पा रहा है। बड़े-बड़े दावों के बावजूद स्वास्थ्य सेवा सुधार अब भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।