भाजपा नेताओं ने इंद्रजीत महतो का जाना कुशल क्षेम
भाजपा के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो को पांच साल के इलाज के बाद रांची लाया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया। उन्होंने इंद्रजीत के स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उनकी पत्नी तारा देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो को पांच साल के इलाज के बाद मंगलवार को रांची लाया गया। हैदराबाद में इलाजरत रहे सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के झारखंड आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची हवाई अड्डा पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उनके जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वास्थ्य लाभ की कामना की, ताकि वे पुनः स्वस्थ होकर पहले की भांति समाज की सेवा में सक्रिय हो सकें। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बहुत अच्छी खबर है कि वे अब अपनी जन्मभूमि पर आ चुके हैं।
ईश्वर इन्हें यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। वहीं केंद्रीय मंत्री ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस दौरान इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


