Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFormation of Women s Welfare Wing by All India Kayastha Mahasabha in Ranchi
स्मिता बनीं अध्यक्ष, उमा सिन्हा को सचिव का प्रभार

स्मिता बनीं अध्यक्ष, उमा सिन्हा को सचिव का प्रभार

संक्षेप:

रांची में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक हुई, जिसमें समाज कल्याण महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मुकेश कुमार ने बिहार सरकार में नितिन नवीन की नियुक्ति को गौरव का विषय बताया। महासभा के कई पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Dec 16, 2025 09:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) की बैठक कडरू स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर महासभा की समाज कल्याण महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इस दौरान प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। साथ ही अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया। नवनिर्मित प्रकोष्ठ में स्मिता को अध्यक्ष, उमा सिन्हा को सचिव, निर्मला कर्ण को महामंत्री, रेनूबाला धर को उपाध्यक्ष, कल्पना केसर को उपाध्यक्ष, इंदु श्रीवास्तव को उप सचिव सह कोषाध्यक्ष और ज्योति सिन्हा को उप सचिव बनाया गया। मौके पर रंगोली सिन्हा को कला व संस्कृतिक प्रकोष्ठ का सचिव भी बनाया गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना पूरे कायस्थ समाज के लिए गौरव की बात है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुमार ने समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने की बात पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि आने वाले दिनों में महासभा जो विशेष अभियान चलाएगी, उससे न सिर्फ चित्रांश समाज के लोग बल्कि सभी समाज के लोग लाभान्वित हो सकेंगे। कार्यक्रम में महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डा सीबी सहाय, महामंत्री सुशील कुमार लाल, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश सिन्हा, महासभा की संयुक्त सह सचिव सत्या सिन्हा, कला व संस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रीति सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि कुमार, जिला युवा अध्यक्ष सजल सिन्हा, पवन किशोर सिन्हा समेत महासभा के कई पदाधिकारी मौज़ूद थे।