तेली समाज की पंचायत कमेटियों का गठन, एकजुटता पर जोर
झारखंड प्रदेश तेली समाज के नेतृत्व में बुढ़मू और उमेडंडा में पंचायत कमेटियों का गठन किया गया। बुढ़मू में पुरुषोत्तम साहू को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उमेडंडा में चंद्रदीप साहू अध्यक्ष बने। मुख्य अतिथि अरुण साहू ने समाज के सशक्त संगठन बनाने और सामूहिक सशक्तीकरण का संकल्प लिया।
बुढ़मू, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश तेली समाज के नेतृत्व में गुरुवार को बुढ़मू और उमेडंडा में पंचायत कमेटियों का गठन किया गया। बुढ़मू बाजारटांड़ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख हरदेव साहू ने की। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, विशिष्ट अतिथि प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ सुभाष साहू, प्रदेश सचिव धनीराम साहू तथा रांची जिलाध्यक्ष जेम्स कश्यप मौजूद थे। बैठक की शुरुआत समाज के पदाधिकारियों के सम्मान के साथ हुई, जहां उपस्थित लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। बैठक में सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम साहू को बुढ़मू पंचायत कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक का संचालन का कार्य मास्टर बीरबल साहू ने किया।
वहीं, उमेडंडा पंचायत में दूसरी बैठक की अध्यक्षता संजय साहू ने की। उमेडंडा पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चंद्रदीप साहू तथा निगरानी कमेटी अध्यक्ष के रूप में विजयमल साहू को मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि अरुण साहू ने कहा रांची जिले की प्रत्येक पंचायत में तेली समाज का सशक्त संगठन खड़ा किया जाएगा। समाज के महिला, पुरुष और युवा वर्ग को एक सूत्र में जोड़कर सामूहिक सशक्तीकरण का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन अमित कुमार (चीकू) ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




