क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी का दायित्व : एसडीपीओ
रामनवमी के दौरान मुरहू में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद उपायुक्त के निर्देश पर खूंटी जिले में जिला स्तरीय शांति समिति का गठन किया गया। सभी थाना क्षेत्रों में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न धर्मों और जन प्रतिनिधियों के सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

तोरपा, प्रतिनिधि। रामनवमी के दौरान मुरहू में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद उपायुक्त के निर्देश पर जिला स्तरीय शांति समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को खूंटी जिले के सभी थानों में शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी थाना क्षेत्रों के सक्रिय सदस्यों की सूची जिला स्तरीय शांति समिति के गठन के लिए भेजी गई। तोरपा थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, बीडीओ नवीन चंद्र झा, सीओ पूजा बिन्हा ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों का दायित्व है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखें।
प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने बताया कि जिला स्तरीय शांति समिति में हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई और सरना धर्म के प्रतिनिधियों के अलावा निर्वाचित जन प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य, मीडिया के अलावा अन्य गणमान्य लोगों को शामिल किया जाएगा। संचालन थाना प्रभारी मुकेश यादव ने की। बैठक में प्रमुख रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कर, जिला परिषद सदस्य सुशांति कोंगाडी,संतोष जायसवाल,राजू साहू,दीपक तिग्गा, कैंसर खान, मनीर अंसारी, कलीम खान,अवधेश चौधरी,निशांत जायसवाल, नीरज,अनिल भगत,एमपी सिंह, राधेश्याम भगत, राजेन्द्र महतो के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


