चान्हो में वन विभाग ने यूकेलिप्टस का 25 बोटा जब्त किया

Dec 15, 2025 09:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

चान्हो में वन विभाग ने सोमवार को चलियो जंगल से 25 यूकिलिप्टस के बोटा बरामद किए। वनपाल समीर महतो ने बताया कि तस्कर पेड़ों को काटकर बोटा में बदलकर छोटी गाड़ियों से ले जाते हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने पर तस्कर फरार हो चुके थे।

चान्हो में वन विभाग ने यूकेलिप्टस का 25 बोटा जब्त किया

चान्हो, प्रतिनिधि। यूकिलिप्टस के पेड़ काटने की सूचना पर वन विभाग ने सोमवार को चलियो जंगल से यूकिलिप्टस का 25 बोटा बरामद किया है। वनपाल समीर महतो ने बताया कि बोटा को जब्त कर मांडर स्थित वन विभाग के कार्यालय लाया गया है। वन विभाग की टीम सोमवार को दिन में जब जंगल में पहुंची तो मौके से लकड़ी तस्कर फरार हो चुके थे। ग्रामीणों के अनुसार लकड़ी तस्कर पेड़ो की कटाई कर उसे पहले बोटा में तब्दील करते हैं और फिर छोटी गाड़ियों में लादकर तिरपाल से ढककर ले जाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।