ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमोरहाबादी मैदान में छाया मॉस्को का फुटबॉल फीवर

मोरहाबादी मैदान में छाया मॉस्को का फुटबॉल फीवर

मोरहाबादी का नजारा रविवार की रात बदला हुआ था। यहां जोश-जुनून और उत्साह चरम पर था। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर के रूप में विकसित किए जा रहे मोरहाबादी मैदान में मॉस्को की झलक दिख रही...

मोरहाबादी मैदान में छाया मॉस्को का फुटबॉल फीवर
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 16 Jul 2018 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

मोरहाबादी का नजारा रविवार की रात बदला हुआ था। यहां जोश-जुनून और उत्साह चरम पर था। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर के रूप में विकसित किए जा रहे मोरहाबादी मैदान में मॉस्को की झलक दिख रही थी। यहां लगे 11 एलईडी स्क्रीन पर वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। रात आठ बजे से लोग जुटने लगे थे। देखते ही देखते हजारों लोग मैदान में भर गए। कोई फ्रांस के लिए नारे लगा रहा था, तो कोई क्रोएशिया के रूप में नया वर्ल्ड चैंपियन चाह रहा था। रात 8.30 बजे मैच शुरू होते ही जो जहां था वहीं जम गया। मैच की गर्मजोशी ऐसी थी कि लोग बारिश के बाद भी जमे हुए थे। लोगों का जोश बढ़ाने रात करीब 9.30 बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास भी यहां पहुंचे और मैच का आनंद उठाया। करीब 20 मिनट तक वे यहां रुके। इस बीच लोग मैच के साथ खाने-पीने का भी आनंद उठाते रहे। रात 11 बजे तक यही नजारा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें