
फ्लोरेंस इंस्टीट्यूशन में फ्रेशर्स डे और फेयरवेल का संयुक्त आयोजन
ओरमांझी में फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने सोमवार को फ्रेशर्स डे और फेयरवेल का आयोजन किया। मुख्य अतिथि शशिप्रकाश झा और अन्य dignitaries ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। नए छात्रों का स्वागत किया गया और विदाई दी गई। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अच्छे अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया।
ओरमांझी, प्रतिनिधि। फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सोमवार को वार्षिकोत्सव के रूप में फ्रेशर्स डे और फेयरवेल का संयुक्त आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि एनएचएम के एमडी शशिप्रकाश झा, मेदांता अस्पताल के सीनियर एडवाइजर सईद अहमद अंसारी, ओरमांझी के उप प्रमुख रिजवान अंसारी, थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी, संस्थान की सचिव जीनत कौशर, निदेशक डॉ शाहीन कौशर और डॉ नाजनीन कौशर सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की। मौके पर संस्थान के नए पारा मेडिकल और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया और पुराने छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए।
परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि शशिप्रकाश झा ने कहा कि विद्यार्थी मेहनत से पढ़ाई कर अपने कॉलेज और संस्था का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा अपनी सेवा को ही अपना साधन बनाएं आपको सफलता जरूर मिलेगी। सईद अहमद अंसारी ने शिक्षण पूरा करके जा रहे छात्रों को उनके चुनौतीपूर्ण भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद संस्थान के सचिव, निदेशक और थाना प्रभारी ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ मनोज कुमार कटवाल, सरस्वती जैएना, डॉ एमपी चोपड़ा, शकील परवेज, मजहर अंसारी, मनीषा कुमारी, प्रीति, प्रियातोष रंजन, मंजर आलम, सादिक अंसारी, विकास कुमार, प्रफुल्ल कुमार, आदित्य पवन, रचना सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




