खराब मौसम से मुंबई का विमान डायवर्ट, कई देर से आए

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में रविवार को खराब मौसम के कारण मुंबई से आ रहा विमान डायवर्ट हो गया, जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यह विमान शाम को रांची पहुंचा और बाद में बनारस के लिए डायवर्ट कर दिया गया। कई...

खराब मौसम से मुंबई का विमान डायवर्ट, कई देर से आए

रांची। राजधानी में खराब मौसम के कारण रविवार को मुंबई से आ रहा विमान डायवर्ट हो गया। इससे विमान के इंतजार में यहां एयरपोर्ट में इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह विमान सायं चार बजे के बाद रांची पहुंचा और कई फेरे लगाकर बनारस के लिए डायवर्ट कर दिया गया। शाम के बाद जब मौसम अनुकूल हुआ तब रात को यह विमान रांची एयरपोर्ट पहुंचा। इसके अलावा भी बारिश के कारण कई विमान देरी से भी रांची पहुंचे। पटना से दिन में 11.55 बजे आने वाला इंडिगो एक घंटा, दिल्ली से 4.55 बजे आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान भी करीब एक घंटा लेट रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।