ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड में 1500 स्थानों पर फहरा सीटू का झंडा

झारखंड में 1500 स्थानों पर फहरा सीटू का झंडा

: स्थापना के 50 साल पूरे होने पर ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने आयोजित किए समारोह झारखंड में 1500 स्थानों पर फहरा सीटू का...

झारखंड में 1500 स्थानों पर फहरा सीटू का झंडा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 30 May 2020 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रेड यूनियन सीटू ने झारखंड में 1500 स्थानों पर संगठन का झंडा फहराने का दावा किया है। स्थापना के 50 साल पूरे होने पर ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह समारोह आयोजित कर मजदूरों की एकता मजबूत करने का संकल्प लिया। यह जानकारी माकपा के प्रदेश महासचिव प्रकाश विप्लव ने दी।प्रकाश विप्लव ने बताया कि झारखण्ड में सीटू से संबद्ध यूनियनों ने अपने कार्यस्थलों, दफ्तरों और मजदूर कॉलोनियों में झंडा फहराया। इसके अलावा बड़ी संख्या में मजदूरों ने जिनमें प्रवासी श्रमिक भी शामिल हैं अपने-अपने घरों मे परिवारिक सदस्यों के सहयोग से सीटू का झंडा लगाया। राज्य के औद्योगिक जिलों में तीन सौ से अधिक जगहों पर शारीरिक दूरी मेंटेन करते हुए सीमित उपस्थिति के साथ बिना टच किए मानवश्रंखला बनाई गई । मजदूर आंदोलन में सीटू की एकता और संघर्ष के 50 साल के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए अपने श्रम से देश के लिए अकूत धन पैदा करने वाले मजदूर वर्ग को जिसे शासक वर्ग हाशिये पर धकेलने की साजिश कर रहा है उस मजदूर वर्ग को देश के मुख्य एजेंडे मे वापस लाने का संकल्प लिया गया।सीटू के राज्य मुख्यालय को प्राप्त अब तक की सूचना के अनुसार यह कार्यक्रम रांची, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्व और पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, पाकुड़, साहेबगंज, कोडरमा, गिरीडीह, पलामू, दुमका और लोहरदगा जिले मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कोयला, स्टील, तांबा, लौह-अयस्क और पत्थर खदानों के मजदूरों के अलावा परिवहन, निर्माण और बीड़ी उधोग के श्रमिक सेल्स प्रमोशन इंपलाईज, आंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन के मजदूर और सहिया ने हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें