ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरैन बसेरों को जल्द दुरस्त करें, नए कंबल उपलब्ध कराएं : मेयर

रैन बसेरों को जल्द दुरस्त करें, नए कंबल उपलब्ध कराएं : मेयर

गुरुवार को मेयर आशा लकड़ा ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत रांची नगर निगम क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान...

रैन बसेरों को जल्द दुरस्त करें, नए कंबल उपलब्ध कराएं : मेयर
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 03 Dec 2020 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

गुरुवार को मेयर आशा लकड़ा ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत रांची नगर निगम क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान मेयर ने रांची नगर निगम क्षेत्र में स्थित 13 रैन बसेरों (आश्रयगृहों) को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।

मेयर ने कहा कि सभी रैन बसेरों को जल्द दुरुस्त कराया जाये, ताकि ठंड के इस मौसम में गरीब व असहाय लोगों को इसका लाभ मिल सके। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। इसे देखते हुए गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाव के लिए उचित उपाय किया जाये। साथ ही उन्हें ठंड से बचाव के लिए जल्द-से-जल्द नए कंबल उपलब्ध कराए जाएं।

मेगा लोन मेला पांच को हरमू मैदान में :

मेयर ने बताया कि पांच दिसंबर को हरमू मैदान में लोन मेला का आयोजन किया जायेगा। इसमें रांची नगर निगम क्षेत्र के 2778 वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि से बिना शर्त के 10 हजार रुपये का लोन दिया जाएगा। इस लोन मेला में 500 लाभुक भाग लेंगे। मेयर ने इस दौरान कौशल विकास योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। बैठक में उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, एनयूएलएम के शाखा प्रभारी व सिटी मैनेजर उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें