फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के पांच बीमार,तीन गंभीर
बासी दूध से बने खाद्य पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी तबीयत मांडर के निजी अस्पताल

मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिसाहाखटंगा गांव में बुधवार को संदिग्ध फूड पॉइजनिंग की घटना में एक ही परिवार के पांच लोग बीमार पड़ गए। सभी को आनन-फानन में मांडर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे की है। बताया जाता है कि शबनम खातून के मायके से एक दिन पहले लाया गया खीरसा दूध फ्रिज में रखा हुआ था। बुधवार को उसी दूध से बने खाद्य पदार्थ को परिवार के सदस्यों ने खाया। इसके कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी और तबीयत खराब होने की शिकायत होने लगी।
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को तुरंत मांडर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बीमार लोगों में 28 वर्षीया शाहीन परवीन, 25 वर्षीया शबनम खातून, 6 वर्षीया आफिया परवीन, 5 वर्षीय आरिस अंसारी और 3 वर्षीया अलीजा परवीन शामिल हैं। इनमें आफिया, आरिस और अलीजा को गंभीर स्थिति में आईसीयू में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


