बेड़ो में राष्ट्रीय बागवानी के लिए 140 किसानों को मिला प्रमाण पत्र
डोरंडा पंचायत भवन में बुधवार को किसानों का पांच दिनी उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में 140 किसानों को जैविक खेती, पॉलीहाउस प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए।

बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोरंडा पंचायत भवन परिसर में बुधवार को किसानों का पांच दिनी उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर उद्यान निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत आयोजित किया गया था। रांची जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा चयनित कुल 140 किसानों को संस्था माइनॉरिटी समग्र विकास के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया और कार्यक्रम के अंत में उन्हें प्रमाण पत्र बांटे गए। उपप्रमुख मुदस्सिर हक ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को फल, सब्जी, फूल और मसालों की उन्नत खेती के साथ-साथ जैविक खेती, पॉलीहाउस प्रबंधन और एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन जैसी आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ क्षेत्र भ्रमण और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी शामिल की गई, ताकि किसान अपनी आय बढ़ा सकें, स्वरोजगार अपना सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। मौके पर अर्जुन मुंडा, परमेश्वर मुंडा, बालवीर मुंडा, पंचम लोहरा, मंगलेश्वर उरांव, चारवा उरांव, जैनुल लोहरा, लोया केरकेट्टा, सदाबृज महतो, अजीज अंसारी, रहमत खान, इजहारुल दरवानी, देवी उरांव, विजय उरांव, शांति, बसंती उरांव, सुषमा, लुईस केरकेट्टा, रोशन अंसारी, मंसूर अंसारी, मजीद अंसारी, पंचम उरांव और महादेव मुंडा आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


