Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFirst Governor Prabhat Kumar will be the Chancellor of Usha Martin University Anagada

प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार होंगे ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी अनगड़ा के चांसलर

झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी अनगड़ा के चांसलर होंगे। वे 1963 बैच के आईएएस अधिकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 22 Nov 2021 07:10 PM
share Share
Follow Us on

अनगड़ा। प्रतिनिधि

झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी अनगड़ा के चांसलर होंगे। वे 1963 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 1998 से 2000 के बीच कैबिनेट सचिव भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे आईसी सेंटर फॉर गवर्नेंस के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। उनके द्वारा चांसलर का पद ग्रहण करने पर ऊषा मार्टिन फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन हेमंत गोयल ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी नई ऊंचाई प्राप्त करेगी। इसके अतिरिक्त यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति प्रो एससी गर्ग, कुलपति प्रो रमेश पांडेय, प्रति उपकुलपति प्रो मधुलिका कौशिक, रजिस्ट्रार अनिल मिश्र और विनय कुमार ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें