खपरैल घर में लगी आग, तीन परिवार उजड़े
05 मई खूंटी 09 पी खूंटी के खूंटीटोली में खपरैल घर मे लगी आग के

खूंटी, संवाददाता। तोरपा रोड स्थित खूंटी टोली में सोमवार देर रात लगी आग ने एक खपरैल मकान को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस हादसे में मकान मालिक शहदेव महतो के घर में रह रहे तीन किरायेदार परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे अचानक घर के अंदर से धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त मुनिया देवी, रेवे डुंगडुंग और मंगल लोहार अपने परिवार के साथ घर में रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई।
इस दौरान घर के अंदर सो रहे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों के अनुसार, आग में घर का सारा सामान, जमीन से जुड़े कागजात और जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। अब उनके पास दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी नहीं बची हैं। घटना के बाद झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश महतो सहित कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल सहायता और मुआवजे की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


