सिकिदिरी में पुआल के गांज में लगी आग, जलकर राख
Jan 02, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
अनगड़ा के कुटे गांव में खुर्शीद अंसारी के घर के पीछे रखे पुआल में अचानक आग लग गई। घटना रात 11:30 बजे हुई जब सभी सदस्य सो रहे थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन पुआल पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी, यह अभी तक पता नहीं चल सका।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे गांव निवासी खुर्शीद अंसारी के घर के पीछे बाड़ी में रखे पुआल के गांज में अचानक आग लग गई। आग लगने से पुआल पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घटना गुरुवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे की है। खुर्शीद ने बताया घर के सभी सदस्य सोए हुए थे अचानक पुआल के गांज से आग की लपेटें उठने लगी। इसके बाद अगल-बगल के ग्रामीण मौके पर जमा होकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन पुआल जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि सामने के पेड़ झुलस गए। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




