राहे में बैंकिंग सेवा कार्य प्रणाली से अवगत हुए लोग
राहे प्रखंड के होटलो पंचायत सचिवालय में आरबीआई के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, और साइबर सुरक्षा जैसी जानकारी दी गई। प्रमुख बैंक प्रबंधक और अन्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को वित्तीय गड़बड़ी से बचाव के उपाय भी बताए।

राहे, प्रतिनिधि। आरबीआई के निर्देशानुसार और अग्रणी जिला प्रबंधक के सहयोग से राहे प्रखंड के होटलो पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी लोगों को प्रदान की गई। स्टेट बैंक राहे के प्रबंधक संदीप केरकेट्टा, बीसी लालमोहन प्रजापति, शाखा फाउंडेशन के बीरेंद्र बैठा, ट्रेनर गौरव कुमार ने ग्रामीणों को केवाईसी, बचत, ऋण, डिजिटल बैंकिंग, सरकारी योजनाओं में वित्तीय गड़बड़ी से बचाव और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




