चान्हो में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

चान्हो में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

संक्षेप:

चान्हो में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन जागरुकता अभियान के तहत चटवल पंचायत भवन में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना, ईकेवाईसी, जनधन...

Jul 31, 2025 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

चान्हो, प्रतिनिधि। वित्तीय समावेशन जागरुकता अभियान के तहत चटवल पंचायत भवन में गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामीणों को अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना, ईकेवाईसी, जनधन खाता, डिजिटल बैंकिंग और बचत के उपायों के बारे में बताया गया। मौके पर एलडीएम अजीत, शाखा प्रबंधक रौनक कुमार और अन्य बैंक अधिकारी मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।